Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किसानों को मिला उन्नत मूंग बीज, उत्पादन बढ़ाने की पहल

On: April 5, 2026 7:51 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कृषि विभाग ने 50 किसानों के बीच किया वितरण

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सिंगल विंडो केंद्र पर कृषि विभाग द्वारा एक विशेष शिविर का आयोजन कर गिद्धौर प्रखंड के 50 किसानों के बीच उन्नत किस्म के मूंग बीज का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को बेहतर गुणवत्ता के बीज उपलब्ध कराकर उनकी आय और उत्पादन में वृद्धि करना है। मौके पर बीटीएम प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि विभाग समय-समय पर किसानों को उन्नत बीज उपलब्ध करा रहा है, ताकि आधुनिक खेती को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इन बीजों के उपयोग से किसान पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके साथ ही उन्होंने किसानों को बीज के सही उपयोग, समय पर बुवाई और उचित देखभाल के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कृषक मित्रों के साथ बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे और योजना का लाभ उठाया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कस्टोडियल किलिंग केस में बड़ा फैसला, 9 पुलिसकर्मियों को फांसी

ऑटो खुदरा क्षेत्र में पहली तिमाही में दिखेगी रफ्तार, डीलरों को वृद्धि की उम्मीद, शादी का सीजन

अपने पंचायत क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य को दें प्राथमिकता : दिलीप प्रताप सिंह शेखावत

लोहरदगा में डीटीओ का कड़ा एक्शन: वाहन जांच अभियान में 27 बाइक सवारों से वसूला 1.21 लाख जुर्माना

हिंदुस्तान ओलिंपियाड में शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, समृद्धि, आदित्य व पीहू ने बाजी मारी 

इस्पात कारखाना में फर्नेस ब्लास्ट से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, 8 झुलसे

लोहरदगा /भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर हादसा: कुत्तों के झुंड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए बीआरसी कर्मी

लोहरदगा /भंडरा: चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बीएलओ की अहम बैठक

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

Leave a Comment