Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रोमी गांव में महायज्ञ की तैयारी पूरी, 8 अप्रैल से होगा शुभारंभ

On: April 5, 2026 7:49 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के धनखेरी पंचायत अंतर्गत रोमी गांव में नवनिर्मित ग्राम देवी, हनुमान एवं शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 8 अप्रैल से 9 दिवसीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार तीनों मंदिर एक ही परिसर में बनाए गए हैं, जिन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिरों में रंग-रोगन सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। इस अवसर पर श्री श्री 108 शिव परिवार ग्राम देवी सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं नवाह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 8 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। इससे पूर्व 14 मार्च को विधि-विधान से ध्वजारोहण किया गया था, जिसमें यज्ञाचार्य राम किशुन पांडेय द्वारा पूजा कराई गई थी और यजमान रणजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया था। ग्रामीणों ने बताया कि कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं भाग लेंगी, जिसके लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। महायज्ञ के सफल आयोजन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसमें रणजीत सिंह को अध्यक्ष, जय सिंह एवं रंजन प्रजापति को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सलाहकार समिति में श्याम सुंदर सिंह, इंद्रदेव यादव, उपेंद्र सिंह, नरेश सिंह, मुकेश सिंह, पंकज सिंहा, अमित सिंहा, सुजीत सिंहा, अशोक सिंह सहित कई लोगों को शामिल किया गया है। महायज्ञ में यजमान के रूप में रणजीत सिंह, धीरज सिंह, मुन्ना सिंह समेत अन्य श्रद्धालु भाग लेंगे। पूरे गांव में इस धार्मिक आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और हर व्यक्ति इसे सफल बनाने में जुटा हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोहरदगा /भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर हादसा: कुत्तों के झुंड के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुए बीआरसी कर्मी

लोहरदगा /भंडरा: चुनाव संबंधी तैयारियों को लेकर बीएलओ की अहम बैठक

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन मजबूती का लिया संकल्प

आकांक्षी जिला कार्यक्रम की समीक्षा, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश

ट्रांसफार्मरों में स्विच नहीं, पूरे प्रखंड की बिजली हो रही ठप

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, ध्वजारोहण, पुष्पांजलि और संगठन मजबूती का संकल्प

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

एक ही रात में 8 घरों में चोरी, टोला में सनसनी

मुंहबोले भाई ने 13 साल की बच्ची की हत्या, एंबुलेंस से ले जाकर कराया अंतिम संस्कार — सनसनीखेज खुलासा

होमगार्ड बहाली को लेकर समाहरणालय में हंगामा, अभ्यर्थियों ने लगाए अनियमितता के आरोप, DC ने दिया पारदर्शिता का आश्वासन

कुंदा में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, कार्यकर्ताओं ने घर-घर फहराया भगवा ध्वज, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प

एंटी क्राइम अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Leave a Comment