Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जहरीली शराब कांड में मौत का आंकड़ा बढ़ा, दहशत में खुद जांच कराने पहुंच रहे लोग, 7 की मौत, 10 से अधिक बीमार, अस्पतालों में बढ़ी भीड़

On: April 5, 2026 8:46 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा, गांवों तक फैला मौत का नेटवर्क, SIT जांच में सामने आई सप्लाई चेन, पुलिसकर्मी की भूमिका भी उजागर

बिहार के मोतिहारी में जहरीली शराब से हुई 7 मौतों के बाद अब इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हरसिद्धि विधानसभा क्षेत्र के तुरकौलिया इलाके में मातम पसरा है, वहीं पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने मौत के इस नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। जांच में सामने आया है कि इस पूरे खेल की शुरुआत पिपराकोठी इलाके से हुई, जहां दो बड़े स्प्रिट तस्कर कन्हैया और राजा ने मेथनॉल युक्त जहरीली स्प्रिट की बड़ी खेप मंगाई थी। यहीं से यह “मौत का सामान” बाजार में उतारा गया।

इसके बाद यह जहरीली स्प्रिट कई हाथों से होते हुए गांवों तक पहुंची। सबसे पहले कन्हैया और राजा ने इसे खलीफा और सुनील शाह को बेचा। फिर यह खेप मुख्य तस्कर नागा राय और जम्मू बैठा तक पहुंची। नागा राय ने परसौना क्षेत्र में और जम्मू बैठा ने बालगंगा इलाके में इस जहरीली शराब को फैलाने का काम किया। जांच में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि इस नेटवर्क को प्रशासन के अंदर से भी संरक्षण मिल रहा था। परसौना का चौकीदार भरत राय इस पूरे गिरोह के लिए सुरक्षा कवच बना हुआ था। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी नागा राय और भरत राय आपस में रिश्तेदार हैं और उसकी मिलीभगत से यह जहरीली शराब खुलेआम गांवों में बिक रही थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चौकीदार भरत राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। साथ ही छापेमारी में करीब 700 लीटर स्प्रिट बरामद की गई है, जिसमें मेथनॉल की पुष्टि हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अगर यह पूरी खेप बाजार में पहुंच जाती तो मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है। अब तक इस मामले में 8 मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि जिलेभर में चलाए गए अभियान के दौरान 39 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment