Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, मैदान में दिन-रात बह रहा पसीना

On: April 2, 2026 11:38 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

फिजिकल टेस्ट से पहले सैकड़ों अभ्यर्थी कड़ी मेहनत में जुटे

लावालौंग (चतरा)। जिले के लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। चतरा में होने वाले फिजिकल टेस्ट से एक दिन पहले सैकड़ों अभ्यर्थी कड़ी मेहनत में जुटे हुए हैं। कल्याणपुर मैदान सुबह से शाम तक युवाओं की गतिविधियों से गुलजार रहता है। यहां महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद का नियमित अभ्यास कर रहे हैं। मैदान में मेहनत कर रहे युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशिक्षक झमन निभा रहे हैं। वे युवाओं को फिजिकल टेस्ट की बारीकियां समझाने के साथ अनुशासन, नियमित अभ्यास और आत्मविश्वास बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि सही तकनीक और समर्पण से ही सफलता हासिल की जा सकती है। मैदान में मौजूद कई अभ्यर्थियों ने बताया कि वे इस भर्ती को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं और बेहतर प्रदर्शन के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। खास बात यह है कि दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में युवा यहां पहुंचकर तैयारी कर रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और भी कड़ी हो गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता बढ़ रही है और उनमें आगे बढ़ने की नई सोच विकसित हो रही है। एक समय नक्सल प्रभाव के कारण जहां युवा सुरक्षा बलों में जाने से हिचकते थे, वहीं अब हालात बदल चुके हैं और युवाओं में देश सेवा का जज्बा बढ़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम चुनाव में गरमाई सियासत, राहुल गांधी का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

मालदा घटना पर सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, अमित शाह से इस्तीफे की मांग, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल

रंगदारी गैंग का बड़ा भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, गांव में आक्रोश

एएस अकैडमी में शानदार रिजल्ट, 90 प्रतिशत छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अरहर की फसल जलकर खाक, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, विशेष कैंप को लेकर निर्देश

किसान के दरवाजे से दो बैल चोरी…

बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का भव्य आयोजन, द्वितीय वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ, युवाओं से अपील-नशा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें

5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment