वर्षगांठ के अवसर पर श्री श्री 1008 बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का भव्य आयोजन
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र के बारीसाखी पंचायत अंतर्गत राना टोला में द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर श्री श्री 1008 बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन यज्ञ अध्यक्ष राजेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में संपन्न हो रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ प्रवचन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न कला प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनेगा। कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के लिए गांव-गांव जाकर टेंपो के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही आयोजन हेतु चंदा संग्रह का कार्य भी जारी है। इस मौके पर उपाध्यक्ष गणेश ठाकुर, सचिव कृष्ण राणा, कोषाध्यक्ष सुनील राणा, इंद्रदेव मिस्त्री, मनोज मिस्त्री, सीता राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।




















Total Users : 882858
Total views : 2612531