Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल

On: April 2, 2026 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक महीने से फरार युवक को पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

हंटरगंज (चतरा)। वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में एक महिला से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर जमीन विवाद के दौरान मारपीट और 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में कांड संख्या 17/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पिछले एक महीने से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नावाडीह दंतार निवासी 28 वर्षीय इरफान अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ हरियाणा में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

गर्लफ्रेंड के घर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग मुख्य आरोपी फरार

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

नाबालिग हत्या कांड पर सियासत तेज, झामुमो का भाजपा पर हमला

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

Leave a Comment