Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ, युवाओं से अपील-नशा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें

On: April 2, 2026 11:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

“नशा करता है नाश”, इसलिए नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के ब्लॉक मोड़ समीप सुप्रियो वेलफेयर सोसाइटी के तहत नशा मुक्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को किया गया। उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, विधायक प्रतिनिधि कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, मुकेश कुमार, संचालक ऋतिक राणा तथा सुप्रियो बैराग सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद उपाध्यक्ष ने कहा कि गिद्धौर में नशा मुक्ति केंद्र खोलना एक सराहनीय और चुनौतीपूर्ण पहल है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि “नशा करता है नाश”, इसलिए नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें और बेहतर समाज निर्माण में योगदान दें। वहीं केंद्र के संचालक सुप्रियो बैराग ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी पहले नशे के आदी थे, जिससे परिवार और समाज में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि नशा छोड़कर ही परिवार और समाज को बचाया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि केंद्र में बंगाल से एक युवक को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। यह पहल क्षेत्र में नशा उन्मूलन और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मौके पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य महादेव दांगी, समाजसेवी निरंजन दांगी, सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार राणा, उपेंद्र दांगी, विजय भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

गर्लफ्रेंड के घर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग मुख्य आरोपी फरार

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

नाबालिग हत्या कांड पर सियासत तेज, झामुमो का भाजपा पर हमला

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

Leave a Comment