Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, गांव में आक्रोश

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार—पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी

झारखंड के धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरकपत्थर गांव में एक दिव्यांग (गूंगी) युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। घटना सामने आते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दौरान तीन में से एक आरोपी कीर्तन तुरी (22 वर्ष) को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिससे कार्रवाई में तेजी आई।

पीड़िता के पिता के आवेदन पर बरवाअड्डा थाना में तीन आरोपियों—कीर्तन तुरी, आशीष मोदी (24 वर्ष, पकौड़ी बाजार बड़ाजमुआ) और संतोष कर्मकार (24 वर्ष, यादवपुर)—के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment