Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रंगदारी गैंग का बड़ा भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार

On: April 3, 2026 12:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

पुलिस मुठभेड़ में ‘भाटिया’ घायल, विदेशी नेटवर्क से जुड़े गिरोह का खुलासा

झारखंड के बोकारो जिले में पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विदेश में बैठे कुख्यात सरगना प्रिंस खान के इशारे पर काम कर रहे सात अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य रूप से प्रिंस कुमार गुप्ता उर्फ भाटिया शामिल है, जिसने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि यह गिरोह कुख्यात अपराधी अमन साहू (मृत), राहुल दूबे और मयंक सिंह गैंग के नाम पर व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने का काम कर रहा था। गिरफ्तार अन्य आरोपियों में श्याम कुमार सिंह, गोलू कुमार, अजय सिंह, जयेंद्र शुक्ला और भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य स्थानीय स्तर पर व्यवसायियों के मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें सरगना तक पहुंचाते थे, जिसके बाद धमकी भरे कॉल किए जाते थे। पुलिस के अनुसार, गिरोह जल्द ही फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की योजना बना रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो लोडेड देशी कट्टा, एक पिस्टल, कारबाइन की मैगजीन, रंगदारी में इस्तेमाल मोबाइल और एक स्कूटी समेत अन्य सामान बरामद किया है। इस पूरे मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें सिटी डीएसपी आलोक रंजन और अन्य अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले भी इसी गिरोह ने बोकारो और बेरमो क्षेत्र के सर्राफा व्यवसायियों को निशाना बनाया था। उस समय भी पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया था। एक बार फिर सक्रिय हुए इस नेटवर्क पर कार्रवाई कर पुलिस ने गिरोह की कमर तोड़ने का दावा किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

असम चुनाव में गरमाई सियासत, राहुल गांधी का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

मालदा घटना पर सियासी संग्राम तेज, ममता बनर्जी का केंद्र पर बड़ा हमला, अमित शाह से इस्तीफे की मांग, चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों पर भी सवाल

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म, गांव में आक्रोश

एएस अकैडमी में शानदार रिजल्ट, 90 प्रतिशत छात्रों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

अरहर की फसल जलकर खाक, गरीब किसान पर टूटा दुखों का पहाड़

आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक, विशेष कैंप को लेकर निर्देश

किसान के दरवाजे से दो बैल चोरी…

बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का भव्य आयोजन, द्वितीय वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

नशा मुक्ति केंद्र का शुभारंभ, युवाओं से अपील-नशा छोड़ मुख्यधारा से जुड़ें

5 लाख की रंगदारी मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल

होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह, मैदान में दिन-रात बह रहा पसीना

अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Leave a Comment