6 से 18 अप्रैल तक चलेगा एफआरएस अभियान, लाभार्थियों का शत-प्रतिशत चयन सुनिश्चित करने पर जोर
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर शांति देवी ने सेविकाओं को विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। सुपरवाइजर ने बताया कि एफआरएस के तहत 6 अप्रैल से 18 अप्रैल तक प्रखंड के सभी पंचायतों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 6 माह से 3 वर्ष एवं 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं का शत-प्रतिशत चयन कर उनकी रिपोर्ट कैंप में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। साथ ही सभी पात्र लाभार्थियों के बीच टीएचआर (टेक होम राशन) का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत चिन्हित सभी लाभुकों को लाभान्वित करने एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण करने पर भी जोर दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण पर्यवेक्षकों द्वारा किया जाएगा और इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन दोपहर 2 बजे तक बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को उपलब्ध करानी होगी। इन कार्यों की निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा भी की जाएगी। बैठक में सेविका सुनैना देवी, कांति सिन्हा, उषा देवी, रूबी कुमारी, प्रभा देवी, भारती सिन्हा, साबरा खातून, नैमी चौरिया सहित प्रखंड की दर्जनों आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।






















Total Users : 882905
Total views : 2612583