Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

किसान के दरवाजे से दो बैल चोरी…

On: April 3, 2026 12:04 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

60 हजार का नुकसान, थाना में मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के पिंडारकोण गांव में अज्ञात चोरों ने बुधवार देर रात एक किसान के दरवाजे से दो बैलों की चोरी कर ली। इस घटना से किसान को लगभग 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, पिंडारकोण निवासी सुरेश यादव पिता स्व. होरिल यादव ने बताया कि उन्होंने शाम को अपने दोनों बैलों को घर के दरवाजे पर बांधा था। सुबह उठकर जब वे चारा देने पहुंचे तो देखा कि बैल गायब हैं और उनके गले में बंधी घंटी काटकर वहीं फेंकी हुई थी। घटना के बाद सुरेश यादव ने गिद्धौर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है और बैलों की खोजबीन की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवा यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करेगी। घटना से क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रेम संबंध के विरोध में युवती की हत्या, दफनाने से पहले पुलिस ने पकड़ा मामला

गर्लफ्रेंड के घर युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग मुख्य आरोपी फरार

3 साल की बच्ची का अपहरण करने वाला आरोपी एनकाउंटर में घायल, बोरे में मिली मासूम सुरक्षित

पैसे के विवाद में देवर ने भाभी की ली जान, फावड़े से हमला कर की हत्या

विष्णुगढ़ हत्याकांड पर अंबा प्रसाद के सवाल, पुलिस थ्योरी पर उठाई उंगली

रेस्टोरेंट में छापेमारी, 80 युवक-युवतियां हिरासत में, कई पहलुओं पर जांच

दर्दनाक हादसा, शादी के 25 दिन बाद टूटी जिंदगी की डोर

विद्या मंदिर की बहन आयुषी ने राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया

सांसद ने झारखंड-बिहार बॉर्डर सड़क निर्माण का उठाया मुद्दा

नाबालिग हत्या कांड पर सियासत तेज, झामुमो का भाजपा पर हमला

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाई की मौत-बहन गंभीर

पलायन बना मौत का कारण, युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, रोजगार की कमी पर उठे सवाल, गांव में मातम

Leave a Comment