मेधावी विद्यार्थियों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
टंडवा (चतरा)। टंडव प्रखंड के कमता स्थित ए.एस. अकैडमी में नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस वर्ष लगभग 90 प्रतिशत बच्चों का परिणाम उत्कृष्ट रहा, जिससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में नर्सरी में एहसान रजा (प्रथम), जोया परवीन (द्वितीय), इस्माउल रजा (तृतीय), एलकेजी में हसीबुल हसन (प्रथम), फरहान रजा (द्वितीय), मोहसिन रजा (तृतीय), यूकेजी में पंकज उरांव (प्रथम), ऐंजल एक्का (द्वितीय), सोनी परवीन (तृतीय), कक्षा 1 में इजयान रजा (प्रथम), अलीशा एक्का (द्वितीय), अरकम रजा (तृतीय), कक्षा 3 में अनम आलिया (प्रथम), अक्सा इमरोज (द्वितीय), अलफिजा फातिमा (तृतीय), कक्षा 6 में कशफ मुकर्रम (प्रथम), तलत फातिमा (द्वितीय), आफरीन नाज एवं सनम आलिया (तृतीय), कक्षा 8 में आजरा परवीन (प्रथम), शमा परवीन (द्वितीय), रिफत फातिमा (तृतीय) शामिल रहे। सभी मेधावी छात्रों को नकिबुल ऑलिया रूरल एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. असलम द्वारा अभिभावकों की उपस्थिति में मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बेहतर परिणाम और बच्चों के शिष्टाचार को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष ने कहा कि ए.एस. अकैडमी में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में बच्चों को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार की उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।





















Total Users : 882846
Total views : 2612514