अवैध वसूली के आरोप पर सख्त रुख, जांच शुरू
सिमरिया (चतरा)। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र में चौकीदार द्वारा कथित अवैध वसूली के वायरल वीडियो मामले में पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी (सीओ) गौरव कुमार ने संज्ञान लेते हुए संबंधित चौकीदार सत्येंद्र सिंह से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
जारी पत्र के अनुसार, जबड़ा बाजार के पास चेकपोस्ट पर ड्यूटी के दौरान ट्रक चालकों से पैसे लेने का वीडियो सामने आया है। इस घटना से विधि-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। सीओ ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो संबंधित चौकीदार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
मामले के सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया है। वहीं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है और निष्पक्ष जांच की बात कही जा रही है। लोगों को उम्मीद है कि जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।























Total Users : 875961
Total views : 2602861