मतदाता सूची पर विशेष जोर, कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा
इटखोरी (चतरा)। इटखोरी प्रखंड के पंचवटी प्लाजा होटल में भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष निरंजन सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल दास उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी अतिथियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता सूची को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि फर्जी मतदाताओं को हर हाल में हटाना है और नए पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ना सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति अपनाने की जरूरत है। इस दौरान संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कुमार सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, शिव कुमार राणा, रूबी वर्मा, रंजय भारती, दशरथ साव, राजेंद्र राम, रवि सिन्हा, संतोष केशरी, रणधीर सिंह, सुधीर राय, प्रमोद सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित सभी पंचायतों के संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






















Total Users : 875956
Total views : 2602856