Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हास्य कलाकार व झारखंड आंदोलनकारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

On: March 31, 2026 9:31 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंतिम संस्कार में उमड़ी भीड़, भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के उपरटोला निवासी प्रसिद्ध हास्य कलाकार, झारखंड आंदोलनकारी एवं प्रखंड सदस्य ब्रह्मदेव दांगी 55 वर्ष का सोमवार को इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ब्रह्मदेव दांगी खेत जाने के दौरान अचानक पैर फिसलने से गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोट लग गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए हजारीबाग ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। रांची में इलाज के दौरान ही उन्होंने अंतिम सांस ली। ब्रह्मदेव दांगी अपनी हास्य कला और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण पूरे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे सरल स्वभाव और मृदुभाषी व्यवहार के लिए भी जाने जाते थे, जिससे लोगों के बीच उनकी खास पहचान थी। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों एवं स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय धोबिनियां घाट श्मशान में किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर एक्शन, चौकीदार से 24 घंटे में मांगा जवाब

भीषण धमाका, कई घर जमींदोज — तीन लोगों के मलबे में दबने की आशंका

रामनवमी झांकी के कलाकारों को मिला सम्मान

भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

महुआ चुनने गई किशोरी पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल

बालू घाट चयन पर गंभीर आरोप, फर्जी रिपोर्ट का मामला उजागर

अमीन अहमद का बड़ा बयान: ‘सबको साथ लेकर चलना ही असल ईद’, शिक्षक समस्याओं पर सरकार को घेरा

लोहरदगा: केंद्रीय महावीर मंडल ने नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज को किया प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

अनोखा मामलाः गाय ने दो पैरों वाली बछिया को दिया जन्म

मिट्टी का टीला ढहने से 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

भीषण अग्निकांड: घर में साड़ी स्टॉक बना मौत का जाल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

आस्था के बीच मातम: मंदिर में मची भगदड़,  8 श्रद्धालुओं की मौत

Leave a Comment