उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित
गिद्धौर (चतरा)। रामनवमी पर्व के अवसर पर सार्वजनिक नव युवक विकास संघ, ठाकुरवाड़ी मुहल्ला द्वारा झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष कपिल कुमार ने की। इस अवसर पर बेहतर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में सुनील राम, आकाश कुमार, दीपक कुमार, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, रौनक कुमार, विनय कुमार, अंजन कुमार, अंशु कुमार सहित अन्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में संघ अध्यक्ष कपिल कुमार, सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, डायरेक्टर जितेंद्र कुमार जीतू, बंशी दांगी, प्रयाग दांगी, परमेश्वर दांगी, झांकी अध्यक्ष विकास कुमार, राजेश दांगी समेत अन्य सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही। मौके पर वक्ताओं ने कलाकारों के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भोला कुमार, नीतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।






















Total Users : 912284
Total views : 2654318