Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

एसीबी की कार्यशैली पर सवाल, पूर्व उत्पाद सचिव को जमानत पर सियासत तेज

On: April 2, 2026 12:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल से की हस्तक्षेप की मांग, 750 करोड़ शराब घोटाले की जांच पर उठे सवाल

रांची: आय से अधिक संपत्ति मामले में जेल में बंद पूर्व उत्पाद सचिव विनय चौबे को समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने का लाभ मिलने और जमानत मिल जाने के बाद झारखंड की सियासत गरमा गई है। एसीबी अदालत के इस फैसले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि एसीबी सुनियोजित तरीके से काम कर रही है और ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जानबूझकर चार्जशीट दाखिल नहीं की गई। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और एसीबी एडीजी को तत्काल चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश देने की मांग की।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान मरांडी ने कहा कि झारखंड में वर्ष 2022 में लागू नई उत्पाद नीति के तहत एक सिंडिकेट को लाभ पहुंचाया गया, जिससे राज्य को भारी राजस्व नुकसान हुआ। शुरुआत में इस घोटाले की राशि 38 करोड़ रुपये आंकी गई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ यह आंकड़ा 750 करोड़ रुपये से अधिक तक पहुंच गया। उन्होंने यह भी कहा कि एसीबी ने शुरुआत में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां तो कीं, लेकिन कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही बरतते हुए समयसीमा के भीतर आरोप-पत्र दाखिल नहीं किया। इसका सीधा फायदा आरोपियों को मिला। मुख्य आरोपी विनय चौबे को 19 अगस्त 2025 को डिफॉल्ट बेल मिल गई, जबकि 20 अगस्त 2025 को अन्य आरोपियों—सुधीर कुमार दास, सुधीर कुमार और नीरज कुमार—को भी इसी आधार पर जमानत मिल गई।

मरांडी के अनुसार, इस मामले में गिरफ्तार कुल 17 आरोपियों में से 14 को समय पर चार्जशीट दाखिल नहीं होने के कारण जमानत मिल चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एसीबी ने साक्ष्यों और वैधानिक समय-सीमा के साथ समझौता किया है, जिससे पूरे मामले की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने इस पूरे प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को बचाने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET-2026 परीक्षा को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने की बैठक* *कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश*

*गुमला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार का 12 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा हुआ है* * हड़बड़ाइए नहीं आगे भी बहुत कुछ होगा थोड़ा धैर्य रखें झारखंड सरकार को लेकर कहा जनता कांग्रेस झामुमो गठबंधन को जान चुके हैं – पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन 

अवैध अफीम और डोडा तस्करों की कमर तोड़ने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा सम्मान

पंचायत भवन में 15वें वित्त की योजनाओं की हुई गहन समीक्षा, फाइलों को खंगाला

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री के निर्देश पर 26 जून तक चलेगा विशेष नशामुक्ति अभियान

अस्पताल में गंदगी पर भड़के उपायुक्त, कहा— अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे सरकारी योजनाओं का लाभ

करोड़ों की महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप, किसानों के भविष्य पर संकट

थाना प्रभारी के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक

अपराधी चाहे जितना बचने की कोशिश करे, कानून आखिरकार उसका पता ढूंढ ही लेता है

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया*

डीएवी पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय प्रथम चरण क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित एवं गणेश वंदना के साथ किया गया

Leave a Comment