जंगल में दहशत, ग्रामीणों ने सुरक्षा की उठाई मांग
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र के गांगपुर स्थित छटिया गढ़ा जंगल में महुआ चुनने गई एक किशोरी पर भालू ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांगपुर गांव निवासी 15 वर्षीय काजल कुमारी (पिता दृ तपेश्वर भुइंया) सुबह महुआ चुनने जंगल गई थी। इसी दौरान अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने घायल किशोरी को तत्काल गिद्धौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि भालू को क्षेत्र से हटाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।






















Total Users : 875956
Total views : 2602856