Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा: केंद्रीय महावीर मंडल ने नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज को किया प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

On: March 31, 2026 8:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा: केंद्रीय महावीर मंडल ने नवयुवक संघ देवी मंदिर पावरगंज को किया प्रथम पुरस्कार से सम्मानित

​लोहरदगा। आस्था, परंपरा और शौर्य के संगम के साथ लोहरदगा का पावरगंज इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा। अवसर था नवयुवक संघ देवी मंदिर (पावरगंज) द्वारा आयोजित भव्य अस्त्र-शस्त्र चालन एवं बाजा प्रतियोगिता का। इस कार्यक्रम में प्रदर्शित की गई अखाड़ा सज्जा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए केंद्रीय महावीर मंडल, लोहरदगा ने नवयुवक संघ को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित कर उनकी मेहनत पर मुहर लगा दी।

​कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हीं बच्चियों द्वारा किया गया हैरतअंगेज अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन रहा। छोटी-छोटी बालिकाओं ने जब हाथ में लाठी और तलवारें थामी, तो मौजूद जनसमूह मंत्रमुग्ध रह गया। इसके साथ ही नन्हे बालक-बालिकाओं के खेल और अखाड़ा कला ने सबका दिल जीत लिया। जिले के विभिन्न अखाड़ों से आए खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और पारंपरिक वाद्य यंत्रों (बाजा) के साथ अपने कौशल का लोहा मनवाया।

​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष श्री अनिल उरांव, चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री रितेश साहू और श्री लखन साहू संयुक्त रूप से  दीप प्रज्वलन एवं नारियल फोड़कर अखाड़ा पूजा के साथ किया गया। अतिथियों ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बताया।

​कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक भरत मिलाप का भी आयोजन किया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। केंद्रीय महावीर मंडल की टीम ने बारीकी से अखाड़ा सज्जा और प्रदर्शन का निरीक्षण किया, जिसके बाद पावरगंज की टीम को जिले में प्रथम स्थान के लिए चुना गया।

​समिति ने जताया आभार

​सफल आयोजन के अंत में नवयुवक संघ के अध्यक्ष श्री पंकज वर्मा और सचिव श्री सुनील वर्मा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागी अखाड़ों और क्षेत्र की जनता का तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार पूरे पावरगंज की एकता और अनुशासन की जीत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एसीबी की कार्यशैली पर सवाल, पूर्व उत्पाद सचिव को जमानत पर सियासत तेज

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर एक्शन, चौकीदार से 24 घंटे में मांगा जवाब

भीषण धमाका, कई घर जमींदोज — तीन लोगों के मलबे में दबने की आशंका

रामनवमी झांकी के कलाकारों को मिला सम्मान

हास्य कलाकार व झारखंड आंदोलनकारी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, विधायक ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स

महुआ चुनने गई किशोरी पर भालू का हमला, गंभीर रूप से घायल

बालू घाट चयन पर गंभीर आरोप, फर्जी रिपोर्ट का मामला उजागर

अमीन अहमद का बड़ा बयान: ‘सबको साथ लेकर चलना ही असल ईद’, शिक्षक समस्याओं पर सरकार को घेरा

अनोखा मामलाः गाय ने दो पैरों वाली बछिया को दिया जन्म

मिट्टी का टीला ढहने से 3 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत

भीषण अग्निकांड: घर में साड़ी स्टॉक बना मौत का जाल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Comment