Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

भीषण अग्निकांड: घर में साड़ी स्टॉक बना मौत का जाल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

धुएं से घुटा दम, 4 महिलाएं और मासूम बच्चा जिंदा जले — इलाके में दहशत का माहौल

गुजरात के सूरत शहर के लिंबायत इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां एक मकान में लगी भीषण आग ने पांच लोगों की जान ले ली। मृतकों में चार महिलाएं और एक चार साल का मासूम बच्चा शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मीठी खाड़ी स्थित बैठी कॉलोनी में हुआ, जहां एक घर में साड़ी पैकिंग का काम किया जा रहा था। घर के अंदर भारी मात्रा में साड़ियों का स्टॉक और ज्वलनशील फोम रखा हुआ था, जिससे आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही पूरे मकान में तेजी से धुआं भर गया। अंदर मौजूद लोगों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन घने धुएं और तेज लपटों के कारण वे फंस गए। दम घुटने और झुलसने की वजह से सभी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद पूरे इलाके में भय और शोक का माहौल है।

हादसे में मृतकों की पहचान:

  • शहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष)
  • हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष)
  • शुभान रमज़ान अली अंसारी (4 वर्ष)
  • शबीना रमज़ान अली अंसारी (28 वर्ष)
  • परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19 वर्ष)

फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे हैं और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment