गांव में कौतूहल, लोग बता रहे कुदरत का करिश्मा
प्रतापपुर (चतरा)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गजवा पंचायत अंतर्गत बाघाकोला गांव से एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गाय ने दो पैरों वाली बछिया को जन्म दिया है, जिसे देखने के लिए पूरे इलाके में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जानकारी के अनुसार, बाघाकोला निवासी बिहारी यादव की गाय ने देर रात एक बछिया को जन्म दिया। जब उन्होंने नवजात को देखा तो हैरान रह गए, क्योंकि बछिया के केवल पीछे के दो पैर हैं, जबकि आगे के पैर नहीं हैं। जैसे ही इस अनोखी घटना की खबर गांव में फैली, लोगों का तांता लग गया। कोई इसे कुदरत का चमत्कार बता रहा है तो कोई इसे दुर्लभ घटना मान रहा है। पूरे गांव में दिनभर इसी की चर्चा होती रही। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे देखने दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। पशुपालक बिहारी यादव ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह का मामला देखा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले न तो उन्होंने ऐसा कुछ देखा था और न ही सुना था कि किसी गाय ने इस प्रकार की बछिया को जन्म दिया हो।






















Total Users : 876048
Total views : 2602962