Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आस्था के बीच मातम: मंदिर में मची भगदड़,  8 श्रद्धालुओं की मौत

On: March 31, 2026 1:09 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

कई घायल—भीड़ प्रबंधन पर उठे सवाल, राहत-बचाव जारी, अस्पताल में इलाज

बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा स्थित प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में अब तक 8 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 6 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, हर मंगलवार की तरह इस दिन भी मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ने लगी थी, लेकिन पर्याप्त भीड़ नियंत्रण व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूजा के दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जो कुछ ही देर में भगदड़ में बदल गई। अफरा-तफरी के बीच लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे और बाहर निकलने की कोशिश में हालात और बिगड़ गए। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के जरिए घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जा रहा है।

जांच के आदेश, लापरवाही के आरोप

हादसे के बाद मंदिर परिसर को खाली करा लिया गया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में कमी की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हर सप्ताह भारी भीड़ जुटती है, बावजूद इसके पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जाते। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं और राहत कार्य जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भीषण अग्निकांड: घर में साड़ी स्टॉक बना मौत का जाल, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

झारखंड | महिला का सार्वजनिक अपमान, आरोपी गिरफ्तार

रिश्तों का खौफनाक अंत, महिला मित्र ने पति-भांजे संग रची साजिश

चाचा बना हैवान: कटर मशीन से तीन मासूमों की हत्या

प्रेम में सनक या साजिश? युवती बनी रहस्यमयी अपराधों की कड़ी, 5 साल की मासूम की हत्या से खुला राज

दिल दहला देने वाली वारदात, नौसेना कर्मचारी ने महिला की हत्या कर शव के टुकड़े किए

पशुधन योजना चयन समिति की बैठक स्थगित, अनियमितता के आरोप पर हंगामा

विद्यालय में आठवीं के छात्रों को भावुक विदाई,

अंचल कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित

पुलिस की तत्परता से मिला मासूम, कौलेश्वरी धाम में बिछुड़ा बच्चा सुरक्षित बरामद

23वें दिन भी जारी मनरेगा कर्मियों की हड़ताल, मजदूरों पर संकट गहराया

प्रेमी युगल ने कोर्ट मैरिज कर मांगी पुलिस सुरक्षा

Leave a Comment