1 से 23 अप्रैल तक होगी शारीरिक जांच व लिखित परीक्षा, सुबह 6 बजे रिपोर्टिंग अनिवार्य
चतरा। चतरा जिले में होमगार्ड जवानों की बहाली को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। जिला प्रशासन ने शारीरिक दक्षता जांच एवं लिखित परीक्षा की नई तिथियां जारी कर दी हैं। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब भर्ती प्रक्रिया 1 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच और लिखित परीक्षा चतरा शहर स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी अभ्यर्थियों को सुबह 6:00 बजे तक अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग करनी होगी। विलंब से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।
📅 प्रखंडवार निर्धारित परीक्षा तिथियां इस प्रकार हैं:
- 01 अप्रैल – कान्हाचट्टी
- 02 अप्रैल – गिद्धौर
- 04 अप्रैल – लावालौंग
- 06 अप्रैल – पत्थलगड़ा
- 07 अप्रैल – मयूरहंड
- 08 अप्रैल – कुंदा
- 09 व 10 अप्रैल – चतरा सदर
- 11 अप्रैल – इटखोरी
- 13 व 15 अप्रैल – हंटरगंज
- 16 व 17 अप्रैल – सिमरिया
- 18 व 20 अप्रैल – प्रतापपुर
- 21 व 22 अप्रैल – टंडवा
- 23 अप्रैल – शहरी तकनीकी एवं गैर-तकनीकी अभ्यर्थी
प्रशासन ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित हों तथा शारीरिक जांच के मानकों का पालन करें। जिला प्रशासन ने कहा है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।





















Total Users : 862858
Total views : 2584544