Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

On: March 25, 2026 12:39 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयरहाउस का आंतरिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं रख-रखाव की विस्तृत समीक्षा की। इस क्रम में ताले, सील, अभिलेखों तथा सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित सभी बिंदुओं की भौतिक जांच की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की साफ-सफाई, नियमित निगरानी एवं उपकरणों का समय-समय पर परीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्वाचन से संबंधित सामग्रियों की सुरक्षा बनी रहे। इस अवसर पर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं उनके प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। साथ ही उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमंडल, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य कार्यालय कर्मी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप वेयरहाउस का सुव्यवस्थित रख-रखाव प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समय-समय पर निरीक्षण कर सुरक्षा एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाती रहेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

पांच बेटियों ने मां को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment