Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

On: March 25, 2026 12:28 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के उन सभी शिक्षार्थियों के लिए, जिनका नामांकन जुलाई 2025 या उससे पहले हुआ है, परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी गई है। परीक्षा 1 जून से आयोजित होने की संभावना है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल निर्धारित की गई है। प्रत्येक पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा शुल्क 200 रुपये तय किया गया है। वहीं, विलंब शुल्क 1100 रुपये के साथ 11 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भी फॉर्म भरे जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जनवरी 2026 सत्र के लिए नया नामांकन एवं पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 मार्च निर्धारित की गई है। साथ ही जुलाई 2025 सत्र के शिक्षार्थियों को अपना सत्रीय कार्य (असाइनमेंट) भी 30 मार्च तक जमा करना होगा। यह जानकारी चतरा महाविद्यालय के प्राचार्य सह इग्नू समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार झा ने दी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से समय पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

Leave a Comment