Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

On: March 25, 2026 12:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गलत इंजेक्शन से बिगड़ी हालत, गया ले जाकर फरार हुआ आरोपी

हंटरगंज (चतरा)। हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि गलत इंजेक्शन देने के कारण युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान जोरी थाना क्षेत्र के जोलडीहा पंचायत अंतर्गत मंझगांवा गांव निवासी सुरेश सिंह के 35 वर्षीय पुत्र विनोद सिंह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विनोद को हल्का बुखार था और वह घर पर ही काम कर रहा था। इसी दौरान सोमवार शाम एक तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर उसके घर पहुंचा और इलाज शुरू किया। परिजनों के अनुसार डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाने के बाद विनोद की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आरोप है कि स्थिति बिगड़ने के बावजूद डॉक्टर ने ताबड़तोड़ चार इंजेक्शन लगा दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टर ने बहाना बनाकर उसे जिंदा बताकर अपने निजी वाहन से बिहार के गया ले गया, लेकिन वहां शव छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई मनोज सिंह ने बताया कि उनके भाई की हालत एक इंजेक्शन के बाद ही खराब हो गई थी, लेकिन डॉक्टर ने लापरवाही बरतते हुए लगातार इंजेक्शन दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके पीछे तीन बेटियां हैं। परिजनों ने वशिष्ठ नगर जोरी थाना में लिखित शिकायत देकर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि दोषी को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की बढ़ती गतिविधियों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए अवैध चिकित्सकीय प्रैक्टिस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

Leave a Comment