Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

On: March 25, 2026 12:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

120 शिक्षकों को सम्मान, स्वास्थ्य व जीवन कौशल पर दिया गया जोर

चतरा। जिला मुख्यालय स्थित जिला उत्कृष्ट विद्यालय (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस) में मंगलवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत “साथिया सम्मेलन सह स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज (सी3) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष बृज किशोर तिवारी ने की। इस अवसर पर सिविल सर्जन, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन के दौरान जिले के 60 विद्यालयों से जुड़े 120 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इन शिक्षकों ने विद्यालयों में स्वास्थ्य, स्वच्छता, मानसिक संतुलन एवं जीवन कौशल जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने संबोधन में बृज किशोर तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल का समावेश अत्यंत आवश्यक है। इससे बच्चों का समग्र विकास संभव होता है और वे जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। उन्होंने शिक्षकों एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। सिविल सर्जन एवं अन्य वक्ताओं ने किशोर स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ विद्यार्थी ही अपने जीवन में बेहतर निर्णय लेने में सक्षम होते हैं और समाज के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सी3 संस्था का विशेष योगदान रहा। संस्था द्वारा तकनीकी सहयोग, मार्गदर्शन एवं निरंतर समर्थन प्रदान किया गया, जिससे विद्यालयों में स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू किया जा सका। सम्मेलन के दौरान साथिया एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यालयों में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं स्वास्थ्य आरोग्य दूतों को सम्मानित किया गया तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

Leave a Comment