उपभोक्ताओं से पूछताछ, बेहतर संचालन के दिए निर्देश
गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान एचपी ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी का अंचल अधिकारी अनंत सयनम विश्वकर्मा एवं थाना प्रभारी शिवा यादव ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान गोदाम में गैस स्टॉक तथा वितरण व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित गैस कनेक्शन धारकों से भी सीओ ने पूछताछ की। उपभोक्ताओं ने बताया कि ओटीपी प्रक्रिया के माध्यम से उन्हें आसानी से गैस उपलब्ध हो रहा है। अंचल अधिकारी ने एजेंसी संचालक संटू कुमार को गैस वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। मौके पर एजेंसी के कर्मचारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।






















Total Users : 862845
Total views : 2584520