Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

On: March 25, 2026 12:38 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

75 सीटों के लिए 156 आवेदन, निष्पक्ष जांच के निर्देश

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल देव ने वार्डन बिंदु पोद्दार के साथ नामांकन प्रक्रिया को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में शिक्षाकर्मियों एवं प्रखंड कर्मियों की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में छात्राओं के नामांकन के लिए प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की जांच-परख करना था। जानकारी के अनुसार कक्षा 6 में कुल 75 छात्राओं का नामांकन होना है, जबकि इसके लिए 156 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। वर्गवार नामांकन के अंतर्गत अनुसूचित जाति के लिए 13, अनुसूचित जनजाति के लिए 1, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 33, मुस्लिम समुदाय के लिए 9 तथा बीपीएल श्रेणी के लिए 19 छात्राओं का चयन किया जाना है। बैठक में सभी आवेदनों की पारदर्शी एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र छात्राओं का चयन सही ढंग से किया जा सके। इस अवसर पर सीआरपी राजू कुमार, पंचायत सचिव, जनसेवक सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

पांच बेटियों ने मां को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

Leave a Comment