Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

On: March 25, 2026 12:41 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शिक्षा सुधार, उपस्थिति बढ़ाने व विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

कुंदा (चतरा)। कुंदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुटिल में शिक्षक-अभिभावक की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्थानीय मुखिया उपेंद्र पासवान, विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, पीरामल फाउंडेशन के सम्राट कुमार सिंह सहित कई अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक कदमों पर विचार-विमर्श किया गया। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत करते हुए विद्यालय के साथ मिलकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय के विकास में अभिभावकों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि विद्यालय छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में ग्रामीण राजकुमार रजक सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

Leave a Comment