Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जंगल में महिला की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

On: March 25, 2026 12:33 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महुआ चुनने गई महिला का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

चतरा। सदर थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन से महज कुछ ही दूरी पर जवाहर नवोदय विद्यालय के समीप स्थित जंगल में एक बुजुर्ग महिला की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान शहर के किशुनपुर मोहल्ला निवासी शीतल यादव की पत्नी 50 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब तीन बजे गीता देवी महुआ चुनने के लिए जंगल गई थीं। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान देर रात परिजनों एवं स्थानीय लोगों को आरुदाना जंगल में महुआ पेड़ के पास महिला का शव मिला। शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं मोहल्ले के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों एवं स्थानीय लोगों ने पुलिस से हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोर सजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

चतरा में होमगार्ड बहाली की नई तिथियां जारी

उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित

वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा, उपायुक्त ने निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा पर दिया जोर

कस्तूरबा विद्यालय में नामांकन को लेकर समीक्षा बैठक

साथिया सम्मेलन व स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह आयोजित

गैस एजेंसी की जांच, स्टॉक व वितरण व्यवस्था की समीक्षा

तेज रफ्तार का कहर, बाइक रेलिंग से टकराई, दो युवकों की मौत

झोलाछाप डॉक्टर पर युवक की मौत का आरोप

चौती छठः जिले में संध्या अर्घ्य के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

इग्नू परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी, परीक्षा फॉर्म की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 1 जून से परीक्षा संभावित

पुल मरम्मत में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, ऑटो चालक फरार

Leave a Comment