Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच बेटियों ने मां को दिया कंधा, बड़ी बेटी ने दी मुखाग्नि

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

समाज को दिया संदेश—बेटियां हर जिम्मेदारी निभाने में सक्षम

गुमला, झारखंड। जिले में एक प्रेरणादायक और सामाजिक सोच को बदलने वाली घटना सामने आई है, जहां 76 वर्षीय कौशल्या देवी के निधन के बाद उनकी पांचों बेटियों ने मिलकर अंतिम संस्कार की पूरी जिम्मेदारी निभाई। सोमवार 23 मार्च को कौशल्या देवी का निधन हो गया था। उनके कोई पुत्र नहीं थे, केवल पांच बेटियां—नीलिमा ओहदार, विद्या ओहदार, ज्योति ओहदार, अर्चना ओहदार और अल्पना ओहदार—हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पांचों बेटियों ने अपनी मां को कंधा दिया, जबकि बड़ी बेटी नीलिमा ओहदार ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार की रस्म पूरी की। गौरतलब है कि कौशल्या देवी के पति स्वर्गीय कामसुख ओहदार, जो गुमला न्यायालय में अधिवक्ता थे, का निधन 15 सितंबर 2024 को हुआ था। उस समय भी उनकी बेटियों ने ही पिता को कंधा देकर और मुखाग्नि देकर समाज के सामने एक उदाहरण प्रस्तुत किया था।

एक बार फिर बेटियों ने यह साबित कर दिया कि वे हर जिम्मेदारी निभाने में पूरी तरह सक्षम हैं। यह घटना समाज में बेटियों के महत्व और बदलती सोच का सशक्त संदेश देती है, जो पारंपरिक धारणाओं को तोड़ते हुए समानता और सम्मान की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: खाना नहीं बनाने पर पति ने सोती पत्नी का गला रेता, रातभर शव के साथ बिताई; गिरफ्तार

सांसद के निर्देश पर कबरा में लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

सीआइएसएफ व झारखंड पुलिस के संयुक्त अभियान में अवैध कोयले का भंडारण जब्त

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

Leave a Comment