Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने से चतरा की महिलाएं परेशान, बैंक-दफ्तर के लगा रहीं चक्कर

On: March 17, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ पाने वाली महिलाएं इन दिनों भारी परेशानी का सामना कर रही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि अब तक लाभुकों के खातों में नहीं पहुंची है, जिससे हजारों महिलाएं रोजाना बैंक और सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि राज्य के कई अन्य जिलों में जनवरी और फरवरी महीने की राशि एक साथ खाते में भेज दी गई है, जहां लाभुकों को करीब पांच हजार रुपये तक का भुगतान मिल चुका है। लेकिन चतरा जिले में अब तक एक भी किस्त नहीं आने से असंतोष और चिंता का माहौल है।

राशि की उम्मीद में महिलाएं हर दिन अपने-अपने बैंक शाखाओं में जाकर खाता अपडेट करा रही हैं, लेकिन बार-बार एक ही जवाब मिलने से निराश होकर लौट रही हैं। कई महिलाएं सामाजिक सुरक्षा कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में भी जानकारी लेने पहुंच रही हैं, लेकिन वहां भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार, चतरा जिले में इस योजना के कुल 1 लाख 74 हजार 491 लाभुक हैं। इतनी बड़ी संख्या में भुगतान लंबित रहने से प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। महिलाओं का कहना है कि यह राशि उनके दैनिक खर्च और परिवार के भरण-पोषण के लिए बेहद जरूरी है।

इस संबंध में जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमनी लिंडा ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही समस्या दूर होगी, लाभुक महिलाओं के खातों में जनवरी और फरवरी दोनों महीनों की राशि एक साथ भेज दी जाएगी। लाभुक महिलाओं ने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर भुगतान किया जाए। उनका कहना है कि यह योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, ऐसे में देरी से उन्हें गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल, चतरा की महिलाएं उम्मीद लगाए बैठी हैं कि जल्द ही उनके खाते में योजना की राशि पहुंचेगी, लेकिन तब तक उनका इंतजार और परेशानी दोनों जारी हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

LPG सिलेंडर ब्लास्ट केस में एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 61 सिलेंडर जब्त

रील बनाने के दौरान चली गोली, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीषण आग, ICU में भर्ती 10 मरीजों की मौत

नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने प्रेमचंद साव, 13 मतों से मिली जीत

नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ, प्रेमचंद साव बने उपाध्यक्ष

त्योहारों को लेकर पुलिस का निर्देशरू सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें, अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

सामुदायिक स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल से ठप पड़े काम, मजदूरों ने प्रखंड कार्यालय पहुंच सौंपा आवेदन

सरकारी आवास की आस टूटी, मजदूरी कर खुद मिट्टी का घर बना रहा अखिलेश

शिव मंदिर विकास समिति का गठन, मतदान से चुने गए पदाधिकारी

आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल में चोरी, चोर फ्रिज-इनवर्टर सहित कई सामान ले उड़े

जलमहोत्सव कार्यक्रम के तहत पंचायत सचिवालय में बैठक, जलसहिया को दिए आवश्यक निर्देश

Leave a Comment