Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रील बनाने के दौरान चली गोली, प्रॉपर्टी डीलर की मौत

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सोशल मीडिया रील बनाने का शौक एक युवक की जान पर भारी पड़ गया। पिस्तौल में गोली भरते समय रील शूट करते हुए युवक ने गलती से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में रील बनाने के दौरान एक ‘प्रॉपर्टी डीलर’ की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान दल्लूपुरा गांव निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार पवन अपने रिश्ते के भाई हिमांशु की लाइसेंसी पिस्तौल से रील बना रहा था। इसी दौरान वह पिस्तौल में गोली भरने का प्रयास कर रहा था, जबकि हिमांशु वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। घटना 16 मार्च की है, जब न्यू अशोक नगर थाने को वसुंधरा एन्क्लेव स्थित धर्मशिला अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया है। पुलिस के अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि पवन कुमार को सीने के बाईं ओर गोली लगी थी और उसे अचेत अवस्था में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि पवन पहली बार पिस्तौल चला रहा था। वायरल वीडियो में देखा गया कि वह पिस्तौल में गोली डालते समय उसे अपने सीने के पास रखे हुए था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और वह जमीन पर गिर पड़ा। पुलिस ने बताया कि घटना के समय हिमांशु वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था और उसने पवन को गोली न चलाने की चेतावनी भी दी थी।

मामले में पुलिस ने पिस्तौल, 10 कारतूस और घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया गया है। इस संबंध में न्यू अशोक नगर थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment