Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

झारखंड पर अगले 96 घंटे भारी: 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 17 जिलों में ओलावृष्टि का ‘ऑरेंज अलर्ट’

On: March 16, 2026 7:50 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

*राँची।* झारखण्ड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार 16 मार्च को राज्य के कई जिलों में तेज हवा, मेघ गर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

 

विभाग के अनुसार, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

 

मौसम विभाग ने राँची, खूँटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना अधिक बताई गई है।

 

विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों के नीचे शरण नहीं लेने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

 

17 मार्च को राज्य के लगभग सभी जिलों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।

 

वहीं 18 मार्च को भी मौसम का यही रुख बना रह सकता है और राँची सहित राज्य के करीब 18 जिलों में तेज हवा और वज्रपात की स्थिति बन सकती है।

 

19 मार्च को एक बार फिर राज्य के अधिकांश जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आने की संभावना है।

 

राजधानी राँची सहित कई जिलों में आसमान में घने बादल छा गए और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रांची शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि आसपास के क्षेत्रों में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

​लोहरदगा: हिंदू नववर्ष पर विहिप और बजरंग दल सजाएंगे भगवा उत्सव, शिवाजी चौक पर होगा भव्य आयोजन

भंडरा: शांति समिति की बैठक में त्योहारों को लेकर बनी रणनीति, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

रक्तदान-महादान: सीएचसी भंडरा में रक्तदान शिविर का आयोजन, बीडीओ और थाना प्रभारी ने पेश की मिसाल”

पंचायत कर गोइठ कार्यक्रम में उपायुक्त ने मुखियाजनों से की बात, की अपील

लोहरदगा: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर सुरक्षा सख्त; निषेधाज्ञा जारी

लोहरदगा: पीएमश्री विद्यालयों में जिला स्तरीय हैकाथोन प्रतियोगिता संपन्न, नवाचार और सृजनता पर जोर

नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव कल 17 मार्च को

ऑल इंडिया क्षत्रिय दांगी समाज की बैठक, योगेंद्र सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

अगवा किशोरी को पुलिस ने कराया मुक्त, दुष्कर्म का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

अवैध संबंध का राज खुलने पर बहू ने प्रेमी संग की सास की हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 9 और 23 अप्रैल को होगा मतदान – 4 मई को नतीजे

5 राज्यों और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की घोषणा, अप्रैल में मतदान – 4 मई को आएंगे नतीजे

Leave a Comment