Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित

On: March 11, 2026 11:41 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा -जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उराँव की अध्यक्षता में आज जिला परिषद की बैठक जिला परिषद सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की इस बैठक का उद्देश्य सभी योजनाओं को सुचारू रूप से लागू कराना है। आपसी समन्वय जरूरी है। इस बोर्ड की बैठक का उद्देश्य कार्य को सही से लागू कराना है। सभी जिला परिषद सदस्य, प्रमुख गण, जिला के पदाधिकारी आपस मे समन्वय रखें। जनता को सिर्फ समस्याओं का समाधान चाहिए। कोई भी समस्या आपके क्षेत्र में है तो उसे बोर्ड की बैठक में रखें ताकि किसी भी समस्या का समाधान निकाला जा सके।

आज की बैठक में गत बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। साथ ही अनुपालन का निर्देश दिया गया।

आज की बैठक में जिला परिषद सदस्यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया गया। इसमें किस्को-रिचुघुटा पथ में नाली निर्माण, रोजगार सेवकों के स्थानांतरण, पाखर-बगड़ू में पथ निर्माण, पुराने चापाकलों की मरम्मति, कूडूम तालाब का जीर्णोद्धार, अलौदी पंचायत में प्राथमिक विद्यालय में पानी की समस्या, सीरम पंचायत में एम्बुलेंस की मांग, सड़क दुर्घटना की बढ़ रही समस्या, जिला परिषद परिसर में बिरसा मुंडा व महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाए जाने, खरकी पंचायत में पुल निर्माण आदि समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई और संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष विनोद उराँव, जिला परिषद सदस्य कुडू पश्चिमी रीना कुमारी, जिला परिषद किस्को संदीप कुमार, जिला परिषद कुडू पूर्वी गंगोत्री देवी, जिला परिषद सदस्य सेन्हा राधा तिर्की, जिला परिषद सदस्य पेशरार रूबी कुमारी, जिला परिषद सदस्य भंडरा राजमनी देवी, सभी प्रमुख समेत जिला स्तरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्राइट फ्यूचर के विद्यार्थी व शिक्षक को बीकेएमएस ने किया सम्मानित

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

पत्रकार पर हमला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई—कई नामजद, गिरफ्तारी को छापेमारी तेज

सीएलएफ में सुमित्रा देवी को भावभीनी विदाई, नम आंखों से दी विदाई, दो वर्षों के कार्यकाल की सराहना

जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा के तहत ग्राम सभा आयोजित, जल संकट पर ग्रामीणों का हंगामा

ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण पर घिरा विरोध का बादल

जनगणना-2027 को लेकर उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी, डिजिटल माध्यम से होगी गणना, जिले में तैयारियां पूरी

अवैध मिट्टी उत्खनन के बड़े खेल का खुलासा, प्रशासनिक जांच में कई गड़बड़ियों के संकेत, रिपोर्ट जाएगी वरीय अधिकारियों को

कागजों में पूरा, जमीन पर अधूरा प्रधानमंत्री आवास, सरकारी रिकॉर्ड और हकीकत में बड़ा अंतर, उठे गंभीर सवाल

Leave a Comment