Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

टीबी उन्मूलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक, मरीजों की नियमित जांच, उपचार और जागरूकता अभियान तेज करने का निर्देश

On: March 6, 2026 8:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

चतरा। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय टीबी फोरम एवं को-मॉर्बिडिटी कमिटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा मरीजों के समुचित उपचार, जांच और जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि टीबी मरीजों की जांच की संख्या बढ़ाई जाए और दवा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी मरीज अपने उपचार की पूरी अवधि का कोर्स अवश्य पूरा करें। इसके लिए संबंधित पदाधिकारी मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें। उन्होंने निक्षय पोषण योजना का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार अवधि के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाती है। उपायुक्त ने सभी इलाजरत मरीजों को पोषण टोकरी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया तथा स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी टीबी मरीजों की एचआईवी और डायबिटीज जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि अन्य बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार संभव हो सके। बैठक में यक्ष्मा विभाग में रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने तथा जिला यक्ष्मा केंद्र, चतरा में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन की सुविधा शुरू करने पर भी जोर दिया गया, ताकि अधिक से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग की जा सके। उपायुक्त ने टीबी मुक्त पंचायत अभियान को गति देने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले की अधिक से अधिक पंचायतों को टीबी मुक्त बनाया जाए। जानकारी दी गई कि वर्ष 2025 में जिले की छह पंचायतों का चयन टीबी फ्री पंचायत के लिए किया गया है। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. जगदीश प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संगीता लूशी, जिला कार्यक्रम समन्वयक (टीबी) विक्रांत कुमार, जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी, ओमप्रकाश वर्मा, यक्ष्मा रोगी प्रतिनिधि कंसल्टेंट, अभिमन्यु कुमार, राजकुमार सिंह, नवीन मिश्रा, अनु शंकर गुप्ता, मनोज कुमार पाण्डेय, संजय यादव, मो. सरफराज सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बदले की खौफनाक दास्तान: बहन की मौत का शक, साले ने जीजा को किया अगवा, जंगल में ले जाकर कर दी हत्या!

जल जीवन मिशन में कमीशनखोरी का आरोप: पानी के लिए सिर पर घड़ा लेकर सड़क पर उतरेगी BJP, 6 मई से बड़ा आंदोलन!

न्याय की जीत: 9 साल पुराने जघन्य मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 7वें आरोपी को 20 साल की सख्त सजा!

पत्रकार पर हमला… 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो होगा बड़ा कदम!

भक्ति में डूबा पुंडरा गांव, सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन

महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता की मुहिम तेज

सरकारी चापानल पर ताला, ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ा

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.5 किलो अफीम के साथ युवक दबोचा

पशु मेला 2026-27 की डाक संपन्न, दामोदर गोप को मिली जिम्मेदारी

पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर नन्हे छात्र, स्कूल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल, कमरे खाली फिर भी बाहर क्लास, खेल-कंप्यूटर सामग्री लौटाने का आरोप—जांच के आदेश

हेमन्त कैबिनेट के बड़े फैसले: रांची को 2 नए फ्लाईओवर की सौगात, Google के साथ करार और JTET 2026 नियमावली पास!

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

Leave a Comment