चार प्रतिभागियों के बीच हुई बोली, चौथे चरण में लगी सबसे ऊंची बोली
सिमरिया (चतरा): सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को बेलगड्डा वार्षिक पशु मेला 2026-27 की बंदोबस्ती को लेकर डाक प्रक्रिया संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद एवं प्रमुख पंचायत समिति रोहन साहू मौजूद रहे। डाक प्रक्रिया में कुल चार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बोली चौथे चरण तक चली, जिसमें सबसे अधिक बोली लगाकर ग्राम ईचाक कला निवासी दामोदर गोप ने डाक अपने नाम कर लिया। उच्चतम बोली के आधार पर उन्हें मेला संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख ने दामोदर गोप को मेले का संचालन सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफल तरीके से करने का निर्देश दिया। साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। डाक प्रक्रिया के दौरान मुखिया पंचायत सबानो, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।























Total Users : 938056
Total views : 2689941