गुप्त सूचना पर छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर भेजा गया जेल
कुंदा (चतरा): चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.5 किलोग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चिलोई गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान कारू भारती के पुत्र मोहित भारती को अफीम के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जांच तेज कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।






















Total Users : 938092
Total views : 2689984