सिमरिया व गिद्धौर में प्रभात फेरी, कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी, छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों को किया जागरूक
सिमरिया/गिद्धौर (चतरा): चतरा जिले में महिला उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास के निर्देशन में सिमरिया और गिद्धौर प्रखंडों में कानूनी सहायता केंद्र द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। सिमरिया प्रखंड के जबड़ा स्थित आश्रम आवासीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रभात फेरी निकालकर ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं को महिला सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में अधिकार मित्र सुबोध कुमार शर्मा, उमेश प्रसाद, रंजन कुमार मिश्रा, सीता देवी, अंजली कुमारी और संदीप उरांव ने महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना एवं कानूनी सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में भी इसी तरह का जागरूकता अभियान चलाया गया। यहां प्रभात फेरी के माध्यम से छात्राओं और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पीएलबी जितेंद्र दास, तापेश्वर कुमार यादव, शंभू कुमार राणा, सुरेश प्रसाद राणा एवं पवन कुमार ने महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी सहायता के बारे में विस्तार से बताया। दोनों स्थानों पर वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं निडर होकर कानूनी सहायता लें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे जागरूकता अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।






















Total Users : 938078
Total views : 2689969