Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

अस्मिता सिटी लीग 2026’ में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम, विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं सफलतापूर्वक संपन्न

On: April 29, 2026 12:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो और हॉकी में खिलाड़ियों ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा

चतरा। जिले के खेल परिदृश्य में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करते हुए 28 अप्रैल 2026 को ‘अस्मिता सिटी लीग 2026’ के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा एवं इंडोर स्टेडियम, चतरा में झारखंड खेल प्राधिकरण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चतरा द्वारा संपन्न कराया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आई बालिका खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन, ताइक्वांडो एवं हॉकी जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन, समर्पण और खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

Also Read: भीषण गर्मी और लू से बच्चों को कैसे बचाएं? स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने जारी की एडवाइजरी, इन आसान तरीकों से रखें सेहत का ख्याल!

एथलेटिक्स (U-17) में शानदार प्रदर्शन

100 मीटर दौड़ में छोटी कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में राधिका कुमारी प्रथम, आदिति कुमारी द्वितीय एवं नीलम कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में मीन कुमारी प्रथम रहीं। 800 मीटर दौड़ में निशा कुमारी प्रथम, नीरू कुमारी द्वितीय एवं पूजा कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

एथलेटिक्स (U-14) में भी दमदार प्रदर्शन

100 मीटर में अर्चना कुमारी प्रथम, चांदनी कुमारी द्वितीय एवं हर्षिका कुमारी तृतीय रहीं। 200 मीटर में अर्पणा कुमारी प्रथम एवं लक्ष्मी कुमारी द्वितीय स्थान पर रहीं। 400 एवं 800 मीटर दौड़ में क्रमशः रौशनी कुमारी एवं शिवानी कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

U-17 वर्ग में आलिया प्रवीण विजेता एवं जूली प्रवीण उपविजेता रहीं। U-14 वर्ग में प्रिया विजेता तथा सिद्धिका उपविजेता बनीं।

फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

U-17 वर्ग में आवासीय बालिका फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र विजेता तथा खेलो इंडिया केंद्र उपविजेता रहा। वहीं U-14 वर्ग में खेलो इंडिया केंद्र विजेता और आवासीय बालिका फुटबॉल टीम उपविजेता रही।

Also Read: किशोरियों को लगाया गया HPV वैक्सीन

इसके अलावा ताइक्वांडो एवं अन्य खेल प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर, फुटबॉल प्रशिक्षिका प्रेरणा मिश्रा सहित जिले के कई शारीरिक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों से आई बालिका खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे किसी भी मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा तथा नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जांच अभियान, अनियमितता बरत रहे बालाजी और जेएआरएल के कोल वाहनों से हुई लाखों रुपए जुर्माने की वसूली

पुलिस का बड़ा एक्शन: मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 24 घंटे में सुलझाईं वारदातें; 11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद!

इतने अच्छे दिन नहीं चाहिए थे मोदी जी…: कांग्रेस नेत्री का PM मोदी पर तीखा प्रहार!

चर्चित अनीश हत्याकांड का खुलासा; नशे की लत ने ली जान, धक्का-मुक्की में भाई के हाथों ही हुई थी मौत!

कलयुगी बेटे और बहू ने ही की थी वृद्ध कुलेश्वर यादव की हत्या; जमीन विवाद में पाइप से पीटा, फिर घोंट दिया गला!

नशा मुक्ति केंद्र के संचालक की आकस्मिक मौत, सफर के दौरान बिगड़ी थी तबीयत!

कुदरत का कहर: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर, फसलें बर्बाद; रसोई का बजट बिगड़ा!

15 मई को मनेगा राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, DDC ने दिए 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल खिलाने के निर्देश!

जनगणना 2026 को लेकर डीसी की बड़ी अपील, 15 मई तक घर बैठे ऑनलाइन करें स्वगणना (Self Enumeration)!

87 वर्षीय आंदोलनकारी लक्ष्मी कांत की अनिश्चितकालीन हड़ताल एक महीने के लिए स्थगित; SDO के आश्वासन पर बनी सहमति!

BJP की बड़ी संगठनात्मक बैठक: बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होगा संगठन, जन-जन तक पहुंचेंगे PM मोदी के कार्य!

मवेशी चोर गिरोह का भंडाफोड़: ग्रामीणों की सूझबूझ से रंगेहाथ धराए 2 चोर, 2 भैंसे (काड़ा) बरामद!

Leave a Comment