कुंदा (चतरा)। कुंदा थाना क्षेत्र के खुटेर गांव निवासी सुनील भारती की नवविवाहिता पत्नी शोभा कुमारी की जहर खाने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को किसी आपसी विवाद के कारण शोभा कुमारी ने जहर खा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें रानीगंज ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
जहर खाने से नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी

On: March 6, 2026 8:26 PM

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now


















Total Users : 911487
Total views : 2653226