Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, 351 श्रद्धालुओं के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुरू

On: March 6, 2026 8:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

महिलाओं और बच्चों ने भी भक्ति जागरण में भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के ग्राम ढोंढी स्थित बाला जी चौक में शुक्रवार से पांच दिवसीय हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य नंदकिशोर पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ की । इस अवसर पर ढोढ़ी,छगरिया होते हुवे मंधनियां आहर   ( तालाब) से 351 श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ भव्य कलश यात्रा (जलयात्रा) निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवतियां पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजकों के अनुसार यह धार्मिक अनुष्ठान विश्व शांति की कामना को लेकर आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन को लेकर आसपास के गांवों में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु इसकी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, हवन, भजन-कीर्तन तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ स्थल पर महिलाओं और बच्चों ने भी भक्ति जागरण में भाग लेकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मझगवां पंचायत के मुखिया मजीत सिंह, उपमुखिया उपेंद्र दांगी सहित गांव के कई लोग सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति में अध्यक्ष रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा, सचिव सुनील कुमार दांगी सहित पंकज कुमार दांगी, सुभाष दांगी, वीरेंद्र कुमार दांगी, अरुण कुमार दांगी, बाबूलाल दाँगी , रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार वर्मा, महेंद्र दांगी,बचनदेव  दाँगी,अशोक दाँगी,महावीर यादव, संदीप विश्वकर्मा,महेंद्र भूईयां, समेत अन्य ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

थाने में सुलझा प्रेम विवाद, पुलिस बनी ‘बंधन की साक्षी’

7 साल का प्रेम, एक संतान… फिर अदालत ने दिलाया हक

ससुराल बना ‘मौत का घर’? नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से उठे सवाल

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

Leave a Comment