Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत: कैमा गांव में हिंसक झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल

On: March 6, 2026 6:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लातेहार। झारखंड के Latehar जिले के Sadar Police Station Latehar क्षेत्र अंतर्गत कैमा गांव में गुरुवार रात पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में 15 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि कई ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। घायलों में से तीन जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए Rajendra Institute of Medical Sciences रांची रेफर किया गया है।

युवकों को पकड़ने पर बढ़ा विवाद

ग्रामीणों के अनुसार पुलिस चार वाहनों से तुबेद गांव गई थी। लौटते समय पुलिस कैमा गांव के दो युवकों – विशेष टाना भगत और संदीप टाना भगत को पकड़कर ले जा रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण एकजुट हो गए और युवकों को छोड़ने की मांग करने लगे। बताया गया कि पुलिस की दो गाड़ियां युवकों को लेकर आगे निकल गईं, जबकि ग्रामीणों ने बाकी दो पुलिस वाहनों को गांव में रोक लिया और दोनों युवकों को वापस लाने की मांग की। बाद में एक बस से दोनों युवकों को वापस लाया गया और गांव के अखरा में पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के लौटने के बाद एक जवान कथित रूप से नशे की हालत में पीछे रह गया। इसके बाद पुलिस दोबारा गांव पहुंची और उस जवान के बारे में पूछताछ करने लगी। पुलिस का आरोप है कि ग्रामीणों ने एक जवान को बंधक बना लिया था, जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने बिना उनका पक्ष सुने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

झड़प में घायल पुलिसकर्मियों में एसआई धर्मवीर कुमार सिंह, सलेंद्र कुमार सिंह, प्रेमचंद पांडेय, रामकिशोर उरांव, विजय कुमार सिंह, तिलेश्वर लकड़ा, कन्हैया प्रसाद, एसआई मोहन रविदास, एसआई रामाकांत गुप्ता, राजेश झा, कृष्णा मुरारी, लोबिन मुर्मू, गिरिवर प्रसाद, सत्यम कुमार और जवाहर उरांव शामिल हैं। इनमें से सलेंद्र कुमार सिंह, तिलेश्वर लकड़ा और रामकिशोर उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची भेजा गया है।

पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों ने एक महीने पहले कोयला खनन के लिए सर्वे कर रही कंपनी का ड्रोन जब्त कर लिया था और पुलिस उसी को छुड़ाने गई थी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि ड्रोन की घटना का गुरुवार रात की झड़प से कोई संबंध नहीं है।

कई पुलिसकर्मी कुछ समय तक गांव में रोके गए

घटना के दौरान ग्रामीणों ने थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा और एसआई राजेश कुमार समेत आठ पुलिसकर्मियों को कुछ समय के लिए गांव में रोक लिया था। सूचना मिलते ही एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खौफनाक वारदात: युवक की धारदार हथियार से हत्या, भागती स्कॉर्पियो से एक और की मौत

थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी निलंबित

टी20 वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, अब फाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर

पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

बच्चा चोरी की अफवाहों से फैली दहशत, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

Leave a Comment