Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जर्जर सड़कों के निर्माण को लेकर मुखिया ने उपायुक्त को सौंपा आवेदन

On: March 6, 2026 8:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द सकारात्मक पहल करेगा

मयूरहंड (चतरा)। मयूरहंड प्रखंड के मंझगावाँ पंचायत के मुखिया मंजीत सिंह ने पंचायत क्षेत्र की जर्जर हो चुकी सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत की मांग को लेकर चतरा की उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। उन्होंने शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दराबर में उपायुक्त को आवेदन देकर पंचायत के विभिन्न गांवों की खराब सड़कों की स्थिति से अवगत कराते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। मुखिया ने बताया कि पंचायत के कई गांवों की सड़कें काफी जर्जर हो चुकी हैं, जिसके कारण आम लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। विशेषकर बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें सेवा का अवसर दिया है, उस विश्वास को निभाना उनका दायित्व है। इसी कर्तव्य भावना के तहत उपायुक्त से मिलकर पंचायत क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण और मरम्मत की मांग की गई है, ताकि ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। मुखिया मंजीत सिंह ने यह भी कहा कि कुछ लोग इस पहल को लेकर यह अफवाह फैला सकते हैं कि चुनाव नजदीक होने के कारण यह मुद्दा उठाया जा रहा है, जबकि वर्ष 2023 से ही ग्रामसभा के माध्यम से इस संबंध में प्रस्ताव और अनुशंसा की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता देते हुए जल्द सकारात्मक पहल करेगा, ताकि पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों को जर्जर सड़कों से निजात मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भंडरा और मसमनो पंचायत में विशेष शिविर, ‘सेवा गारंटी अधिनियम’ के तहत ऑन-द-स्पॉट बनेंगे प्रमाण पत्र

​लोहरदगा: शादी की खुशियों से पहले घर में पसरा मातम, बिजली की चपेट में आने से युवा किसान ने गंवाई जान​

​लोहरदगा: उपायुक्त की अध्यक्षता में PCPNDT अधिनियम की समीक्षा बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण का निर्देश

28 जून को सभी चिन्हित बूथों पर पिलायी जाएगी पोलियो की खुराक,,29 व 30 जून को घर-घर पिलायी जाएगी खुराक

उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा, सभी इंडिकेटर्स का अनुश्रवण व उपलब्धि बढ़ाने का दिया निदेश

सीएम स्वास्थ्य सहायता योजना के 78 आवेदन अनुमोदित

चरमराई बिजली व्यवस्था, पांच मिनट आपूर्ति के बाद घंटों गुल,

दो दिवसीय पंचकुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व प्रज्ञा पुराण कथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का आरोप

डीएवी पब्लिक स्कूल में नामांकन को लेकर धांधली का आरोप, मामला गरमाया,

21 जून को होगी नीट-यूजी पुनर्परीक्षा, तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक,

विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति, जल्द जारी होगी निविदा

Leave a Comment