Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

थाना हाजत में आरोपी की आत्महत्या: एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, 7 पुलिसकर्मी निलंबित

On: March 6, 2026 6:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के Namkum Police Station की हाजत में 12 वर्षीय बच्चे की हत्या के आरोपी जगाई मुंडा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। Rakesh Ranjan ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसएसपी ने निगरानी और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात निम्न पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है: सहायक अवर निरीक्षक प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, हवलदार गयानंद, आरक्षी मुकेश ठाकुर, आरक्षी राहुल प्रताप सिंह, इसके अलावा चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा भेजी गई है। वहीं इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी Ramkumar Verma को सौंपी गई है।

जानकारी के अनुसार, खूंटी जिले के साइको कुंडापूर्ति की एक महिला ने जगाई मुंडा पर अपने 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम के अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान रामगढ़ के घाटों भुईयाडीह जंगल से जगाई को गिरफ्तार किया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि महिला के साथ उसके 5–6 वर्षों से प्रेम संबंध थे। बाद में विवाद होने पर उसने महिला को धमकी दी थी। बताया जाता है कि आरोपी ने नावामसकल स्कूल, ब्यांगडीह (नामकुम) से बच्चे का अपहरण कर उसे जंगल ले जाकर गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पत्थर से कुचल दिया।

हाजत में लगाई फांसी, परिजनों ने की आर्थिक सहायता की मांग

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नामकुम थाना की हाजत में रखा गया था, जहां उसने कंबल के कपड़े से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मृतक की पत्नी पार्वती देवी और बेटा सिंगा मुंडा रिम्स पहुंचे। परिजनों ने प्रशासन से तीनों बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस-ग्रामीण भिड़ंत: कैमा गांव में हिंसक झड़प, 15 पुलिसकर्मी घायल

टी20 वर्ल्ड कप 2026: रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया, अब फाइनल में न्यूजीलैंड से टक्कर

पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

बच्चा चोरी की अफवाहों से फैली दहशत, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

Leave a Comment