Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

निजी स्कूल की लापरवाही से छात्र घायल, ओवरलोड सवारी वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र गंभीर रूप से जख्मी

On: March 6, 2026 8:23 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में संचालित कई गैर सरकारी विद्यालयों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इन विद्यालयों में न तो स्पष्ट दिशा-निर्देशों का पालन होता दिखाई देता है और न ही बच्चों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विद्यालय संचालक जहां छात्रों से मासिक शुल्क वसूलने में कोई कमी नहीं छोड़ते, वहीं बच्चों की सुरक्षित आवाजाही की ओर ध्यान नहीं दिया जाता। शुक्रवार को इसी तरह की लापरवाही का एक मामला सामने आया। कौलेश्वरी मॉडल पब्लिक स्कूल से दोपहर करीब दो बजे छुट्टी होने के बाद बच्चे साइकिल से अपने-अपने घरों के लिए निकले थे। इसी दौरान स्कूल से बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही एक सवारी गाड़ी ने साइकिल सवार एक छात्र को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जाता है कि वाहन जेएच 02 बीके 6100 की टक्कर से छात्र गिरकर वाहन के पिछले पहिये की चपेट में आ गया, जिससे उसका दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना को देख स्कूल के एक शिक्षक ने तुरंत चालक को आवाज देकर गाड़ी रुकवाई और उसी वाहन से घायल छात्र को गिद्धौर मुख्य चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले जाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार छात्र अपने नाना अर्जुन साव के यहां गिद्धौर मिडिल स्कूल के पास रहकर पढ़ाई करता है। उसके मामा का नाम विकास साव बताया गया है। घटना की सूचना परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई थी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालयों में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए चलने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जाता है। जहां एक वाहन में 20-25 बच्चों को बैठाने की व्यवस्था होनी चाहिए, वहां 40-45 बच्चों को ठूंस-ठूंस कर लाया और ले जाया जाता है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निजी विद्यालयों के संचालन, वाहनों की क्षमता और बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

Leave a Comment