Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर बैठक आयोजित, जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय

On: March 6, 2026 8:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत द्वारी पंचायत सचिवालय सभागार में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत मुखिया जगदीश यादव ने की, जबकि संचालन पंचायत सचिव खुशबू लता ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों ने पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान बताया गया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के अनुसार लड़की की शादी 18 वर्ष के बाद तथा लड़के की शादी 21 वर्ष के बाद ही करना कानूनी रूप से मान्य है। इससे पहले विवाह करना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सजा और दंड का प्रावधान है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिलती है, तो इसकी जानकारी तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 100 और महिला हेल्पलाइन 181 पर देकर विवाह को रोका जाएगा। साथ ही पंचायत स्तर पर प्रत्येक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों में विशेष जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जा सके। बैठक में जितेंद्र कुमार, बृजेश रजक, शंभू राणा, प्रभा देवी, संजू कुमारी, रेखा देवी, सविता कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रिया कुमारी, मधु, रिया, शिवानी कुमारी, गुंजन कुमारी, पिंकी कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे। बैठक के अंत में सभी ने मिलकर पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुआवजे की मांग पर हिंसक हुआ प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

दहेज की भेंट चढ़ी एक अजन्मी जिंदगी, बेरहम पति की पिटाई से महिला का गर्भपात

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक, नामांकन व उपस्थिति सुधारने के निर्देश

JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त का निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

उदयन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में शत-प्रतिशत परिणाम

श्री रामकृष्ण परमहंस सेंट्रल स्कूल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 10वीं में 100% परिणाम

भीषण गर्मी से जंगल छोड़ गांव पहुंचे राष्ट्रीय पक्षी मोर

नौ दिवसीय महायज्ञ संपन्न, हवन-पूजन व भंडारे में उमड़ी भीड़

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमरिया का शानदार प्रदर्शन, 10वीं में 40 छात्र सफल

खेतों में धधकी आग, किसानों की मेहनत राख—दो गांवों में गेहूं जलने से मचा हाहाकार

पंचदेव मंदिर की दीवार पर अपशब्द लिखे, ग्रामीणों में आक्रोश

शराब दुकान प्रस्ताव पर उबाल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Leave a Comment