Homeबिहारझारखंडदेश-विदेशमनोरंजनखेलक्राइमशिक्षाराजनीतिहेल्थराशिफल
---Advertisement---

बच्चा चोरी की अफवाहों से फैली दहशत, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

On: March 6, 2026 12:48 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

देवघर। जिले में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों ने लोगों के बीच चिंता बढ़ा दी है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों के जरिए तरह-तरह की भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं, जिससे कई मोहल्लों और गांवों में डर का माहौल बन गया है।

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए देवघर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर भरोसा न करें और न ही उसे आगे बढ़ाएं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में बच्चा चोरी की कोई सत्यापित घटना सामने नहीं आई है, लेकिन अफवाहों के कारण कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि व्हाट्सएप, फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आने वाले किसी भी संदिग्ध संदेश पर तुरंत विश्वास न करें। यदि कोई भ्रामक पोस्ट या वीडियो मिले तो उसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना या नियंत्रण कक्ष को दें। अफवाह फैलाना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने अभिभावकों से भी सतर्क रहने की अपील की है। बच्चों को अजनबियों से दूरी बनाए रखने और किसी से खाने-पीने की वस्तु न लेने की समझाइश देने की सलाह दी गई है। यदि किसी मोहल्ले या गांव में कोई संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे तो स्वयं कार्रवाई करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।

एसपी ने खास तौर पर लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि केवल संदेह के आधार पर किसी को पकड़ना या मारपीट करना गंभीर अपराध है। ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को बुलाना ही उचित है।

इधर वरीय पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सघन जांच और फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया है। देवघर पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पैतृक गांव नेमरा में बाहा पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

होली की खुशियां मातम में बदलीः सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में शोक

आधुनिकता के दौर में गुम हो रही पारंपरिक होली की धुन

होली पर मांस-मछली और शराब की जमकर बिक्री, कई जगह नशे में झड़प

होली का उत्सव मातम में बदला, अलग-अलग घटनाओं में दो की मौत, कई घायल

सिमरिया में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई होली, होली मिलन समारोह की रही धूम

चतरा जिले में धूमधाम से मनी होली, रंग-गुलाल में डूबा पूरा इलाका

छत पर रखे बिचाली में लगी आग, मवेशियों का सालभर का चारा जलकर राख

पहाड़ी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, बड़ा हादसा टला

नीतीश कुमार के संभावित राज्यसभा जाने पर सरयू राय ने उठाए सवाल

थाना हाजत में हत्या के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, भाजपा पर जनादेश के अपमान का आरोप

Leave a Comment