गिद्धौर (चतरा)। गिद्धौर प्रखंड परिसर स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को मनरेगा कर्मियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मनरेगा योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मनरेगा से संचालित डोभा, टीसीबी, बागवानी तथा आवास योजनाओं को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा। बैठक में मनरेगा के बीपीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान योजनाओं के प्रभावी संचालन और समयबद्ध कार्यान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।






















Total Users : 912254
Total views : 2654283